दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज

delhi.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में इस साल जनवरी के महीने में जहां कड़ाके की ठंड देखने को मिली। वहीं फरवरी में मौसम करवट बदलने लगा है। दिल्ली (Delhi) समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में तापमान भी बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है।

राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हरियाणा के गुरुग्राम में तापमान 10 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top