दिल्ली : प्रगति मौदान में आज से शुरू होगा विश्व पुस्तक मेला

book-fair-file-image.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) स्थित प्रगती मैदान (Pragati Maudan) में 28वां विश्व पुस्तक मेला आज से शुरू हो जाएगा। पुस्तक मेला 12 जनवरी तक चलेगा। 2013 से इस मेले के आयोजन का दायित्व मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को दिया गया है। आईटीपीओ विश्व पुस्तक मेले की सहयोगी संस्था है।

तारीख, समय, स्थान

इस बार पुस्तक प्रेमी अपने नए साल की शुरुआत विश्व पुस्तक मेले से करेंगे। हर साल की तरह इस साल भी विश्व पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maudan) में लगेगा। नौ दिनों का यह पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

किस गेट से होगी एंट्री 

प्रगति मैदान (Pragati Maudan) के गेट नम्बर एक और गेट नम्बर 10 से विश्व पुस्तक मेले में एंट्री रखी गई है। इन्हीं गेटों पर टिकट भी मिलेंगे। वयस्कों का टिकट 30 रूपए का है जबकि बच्चों के लिए प्रवेश टिकट का दाम 20 रूपए रखा गया है।

पुस्तकों के स्टॉल

इस बार विश्व पुस्तक मेले में कुल 600 प्रकाशक हिस्सा लेंगे जिनके 1300 स्टॉल लगेंगे। इसमें 23 विदेशी प्रकाशक भी होंगे। देश की सभी प्रमुख भाषाओं के प्रकाशक मेले में अपना बुक स्टॉल लगाएंगे।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top