आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया

RCB.jpg

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में आरसीबी (RCB) ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने आरसीबी को जीतने के लिए 172 रनों का टारगेट दिया, जिसे आरसीबी ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की। कप्तान डु प्लेसिस 43 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं, विराट ने 82 रन बनाए।

मुंबई कीओर से तिलक वर्मा ने दिखाया दम

मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ 20 के स्कोर तक अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक छोर से पारी को संभालते हुए रन गति को बनाए रखने के साथ टीम को लड़ने लायक स्कोर तक लेकर जाने का काम किया। तिलक वर्मा के बल्ले से 46 गेंदों में 84 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली थी। जिसके बदौलत मुंबई इंडियंस का स्कोर 171 रनो तक पहुँचा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top