नई दिल्ली : आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मंगलवार (21 जनवरी 2020) को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ था। वहीं सोमवार को पेट्रोल 11 पैसे और डीजल में 20 पैसे की गिरावट आई थी। दिल्ली (Delhi) में बुधवार को पेट्रोल के दाम 74.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.05 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 22 जनवरी 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार हैं।
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 74.82 | 68.05 |
मुंबई | 80.42 | 71.35 |
कोलकाता | 77.42 | 70.41 |
चेन्नई | 77.72 | 71.90 |
पटना | 72.75 | 79.45 |
लखनऊ | 68.19 | 75.98 |
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।