फ्री पास से बसों में बढी महिलाओं की संख्या

delhi-bus-1572325263-lb.jpg

 नई दिल्ली : दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर रास आ रहा है। योजना लागू होने के बाद से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में सफर करने वाली महिलाओं की संख्या में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 29 अक्तूबर को जब यह योजना लागू की गई थी, उस समय दिल्ली की बसों में सफर करने वालों में कुल 33 फीसदी महिला यात्री होती थीं, अब यह संख्या 44.40 फीसदी तक पहुंच गई है। इसी प्रकार क्लस्टर बसों में भी महिला यात्रियों के सफर करने के आंकड़े 33 फीसदी से बढ़कर 41 फीसदी हो गए हैं।

हर जोन में इजाफा : दिल्ली परिवहन निगम के हर जोन में महिला यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सबसे अधिक उत्तरी जोन में महिला यात्रियों की संख्या में 47.11 फीसदी तक पहुंच गई है। दक्षिणी जोन में सबसे कम इजाफा होने के बावजूद महिला यात्रियों की संख्या 33 से बढ़कर 43.78 तक पहुंच गई है।

क्लस्टर बसों में भी यात्री बढ़े : क्लस्टर बसों में भी महिला यात्रियों की संख्या में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। क्लस्टर बसों में 19 नवंबर तक 129010 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 53878 महिलाएं थीं। यानि 41.76 फीसदी महिलाओं ने सफर किया।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top