नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Corona) का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटों में 2,527 नए केस दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है।
India reports 2,527 new COVID19 cases today; Active cases rise to 15,079
The daily positivity rate stands at 0.56% pic.twitter.com/iIRQ7CBLzn
— ANI (@ANI) April 23, 2022
देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 15,079 हो गयी है.पिछले 24 घंटों में 1,656 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिली है। सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में अभी रिकवरी रेट 98.75% है। वहीं 187.46 करोड़ वैक्सीन डोज अब तक लोगों को लगाए जा चुके हैं।
बताते चलें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए थे। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के मामले बीते करीब ढाई महीने में सबसे ज्यादा हो गए हैं।
जबकि सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या हज़ार के पार हो गई है। बीते 24 घण्टे के दौरान 1042 नए कोरोना केस आए हैं, 10 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा मामले राजधानी में मिले हैं।
इससे पहले 10 फरवरी 2022 को 1104 केस सामने आए थे। आज कोरोना संक्रमण दर 4.64 फीसदी है। सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3253 हो गई है। 15 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज राजधानी में हो गए हैं. सक्रिय मरीजों की संख्या 15 फरवरी को 3397 थी।