भारत में खास जांच करॉना वायरस से दुनिया में खौफ, अबतक 9 की मौत

nipah-virus-file-image.jpeg

नई दिल्ली : चीन में फैला करॉना वायरस (Karona Virus) अब दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। एशिया के कई देशों में इस वायरस के फैलने की खबर ने दुनियाभर के देशों को चौकन्ना कर दिया है। इस जानलेवा वायरस से अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियां इस बीमारी को फैलने से रोकने की जद्दोजहद में जुटी हुई हैं। भारत (India) में भी इस बीमारी को लेकर काफी सर्तकता बरती जा रही है। देश के 7 हवाईअड्डों पर चीन और हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong)  से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

भारत भी हुआ चौकन्ना

करॉना वायरस वायरस (Karona Virus) पर भारत (India) भी चौकन्ना हो गया है। नागरिक विमामन मंत्रालय ने मंगलवार को देश के 7 हवाईअड्डो चेन्नै (Chennai), (Bangalore), बेंगलुरु (Bangalore), हैदराबाद (Hyderabad), कोचीन (Cochin), दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai)और कोलकाता (Kolkata) को चीन (China) और हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong)  से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। एयरलाइंस के कर्मचारी इन हेल्थ काउंटर पर लोगों को लाएंगे। अगर कोई शख्स या विमानकर्मी में वायरस से जुड़ा कोई संकेत पाए जाएंगे तो इस बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ मंत्रालय के आदेश के बाद विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स के लिए ऐक्शन प्लान तैयार किया है और उसके पालन करने में सख्ती बरती जा रही है।

अमेरिका में एक वायरस से पीड़ित एक शख्स की पहचान
उधर, अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि वॉशिंगटन में इस वायरस से पीड़ित से एक शख्स की पहचान हुई है। वह शख्स हाल ही में चीन की यात्रा से लौटा था। दक्षिण कोरिया, जापान और थाइलैंड में भी इस खतरनाक वायरस से पीड़ित 4 मामले सामने आए हैं। ताइवान का एक करोबारी में यह वायरस पाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही चीन के वुहान प्रांत की यात्रा से लौटे थे।

क्या होता है करॉना वायरस
करॉना वायरस (Karona Virus) आमतौर पर जानवरों में पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि कई बार जानवरों से इसका संचार इंसानों में भी हो जाता है। इस वायरस से ग्रसित होने पर श्वास संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए कोई खास इलाज का इजाद नहीं हो पाया है। कई बार बीमारी के लक्षण खुद-ब-खुद खत्म हो जाते हैं।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top