देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस पर दिखने लगी भारत की आन-बान और शान

repbublic-day-file-image.jpg

पूरे देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश का सविधान लागू हुआ था और उसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल हालांकि गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला भी किया है।

गणतंत्र दिवस पर होने पर परेड में देश की सेना की ताकत की झलक देखने को मिलेगी। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राफेल विमान को भी परेड में शामिल किया गया है। इसके साथ ही टी-90 टैंकों और सुखोई-30 एमके आइ लड़ाकू विमान भी प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।

रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की 6 झांकियां भी निकलेंगी। अर्धसैनिक बलों की 9 झांकियां प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मनिर्भर भारत और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों का प्रदर्शन देखने को भी मिलेगा।

किसानों का मार्च भी निकेलगा

दिल्ली में दो महीने से तीन नए कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया है। किसान तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहा हैं। ट्रैक्टर मार्च के मद्देनज़र देश की राजधानी में सुरक्षा के बेहद ही कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रामनाथ कोविंद ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पहुंचकर तिरंगा फहराया। राष्ट्रपति कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी गई। राजपथ  पर राष्ट्रपति का स्वागत खुद प्रधानमंत्रीर नरेंद्र मोदी ने किया।

गणतंत्र दिवस पर इस बार मेहमान नहीं

कोरोना की वजह से इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई बाहरी मेहमान मौजूद नहीं होगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस बार का न्योता गया था, मगरर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से उन्होंने अंतिम समय में भारत का दौरा रद्द कर दिया।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली में पहले से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है। राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। आने जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। कई जगहों पर रास्तों को डायवर्ट किया गया है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top