दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं

pollution-.jpeg

नई दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (DELHI) में धीमी हवा और कम तापमान के चलते बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ताबहुत खराबश्रेणी में दर्ज की गई।शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक सबसे कम तापमान है।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।तेज हवा चलने से रविवार तथा सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया था।मंगलवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 290 रहा था। इस महीने में दूसरी बार एक्यूआई में इतना सुधार देखा गया था, जो इससे पहले एक नवंबर को 281 रहा था।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को, फरीदाबाद में 348, गाजियाबाद में 346, ग्रेटर नोएडा में 329, गुड़गांव में 308 और नोएडा में 320 रहा।एक्यूआई को शून्य और 50 के बीचअच्छा”, 51 और 100 के बीचसंतोषजनक”, 101 और 200 के बीचमध्यम”, 201 और 300 के बीचखराब”, 301 और 400 के बीचबहुत खराबऔर 401 और 500 के बीचगंभीरश्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली सरकार बुधवार को एक समीक्षा बैठक में स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान दोबारा खोलने और सरकारी कर्मचारियों की मौजूदावर्क फ्रॉम होमव्यवस्था पर फैसला करेगी। संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) संचालित गैरजरूरी सामान से लदे ट्रकों को शहर में आने की अनुमति देने पर भी विचारविमर्श किया जाएगा।

आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के इलाकों में धुंध देखी गई। नौरोजी नगर और नेहरू प्लेस के आसपास के इलाकों का भी कुछ ऐसा ही हाल था।कोहरे और धुंध के बीच विजिबिलिटी पर्याप्त नहीं होने की वजह से लोग सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखाई दिए।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top