फिर बिगड़ी Dilip Kumar की तबियत

IMG_20210606_111254.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) आज भी लोगों के फेवरेट हैं। उनके फैंस के लिए अब एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट (Dilip Kumar Health Update) सामने आया है। जानकारी है कि उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांस लेने में है तकलीफ

सायरा बानो, दिलीप कुमार का बेहद ख्याल रखती हैं. खबर है कि एक बार फिर दिलीप कुमार की तबीयत खराब हो गई है। इसकी जानकारी खुद सायरा बानो ने दी। सायरा बानो (Saira Banu) ने बताया है कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई दिन से हैं बीमार 

याद दिला दें कि दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। अब जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया है। वह बहुत कमजोर हो गए हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है।पिछली बार उनके एडमिट होने पर सायरा बानो ने कहा था कि फैंस उनके लिए दुआ करें वह कमजोर हैं।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top