“Devi” कहानी है महिलाओं के साथ की, संघर्ष की, और सत्य की

Devi-ShortFilm.jpg

“Devi” Short Film Review: हाल फिलहाल में एक शार्ट फिल्म youtube पर आई है और काफी चर्चित भी हो रही है। यह ज़माना short films का है। जहां लोग कम समय में अधिक कंटेंट देखना पसंद करते हैं। जी हाँ काजोल द्वारा अभिनीत Electric Apples Entertainment के बैनर तले और Priyanka Banerjee द्वारा बनाई गई एक short film है “Devi”। यह कहानी है महिलाओं के साथ की, संघर्ष की, और सत्य की है। यह कहानी 11 महिलाओं के इर्द गिर्द घूमती है। स्क्रिप्ट की बात करें तो 11 चरित्रों को 13 min के कम समय में काफी स्ट्रांग कंटेंट के साथ दर्शकों के सामने रखा गया है। एक एक शब्द के साथ प्रयोग ऐसा की हर एक शब्द महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की पूरी दास्तां समझाने वाला है। स्क्रिप्ट में समाज के हर वर्ग और आयु की महिलाओं का अच्छा ख़ासा समावेश है। डायरेक्शन काफी कसी है, symbolic चीज़ों का प्रयोग अच्छा है। जैसे ग्रामीण वर्ग की महिलाएं ज़मीन पर बैठ कर सब्ज़ी काट रही व नेहा धूपीआ और श्रुति हसन सरीखी उच्च वर्ग की महिलाएं टेबल कुर्सी का प्रयोग कर सभ्यता का प्रमाण देती दिख रही हैं। जिसके ज़रिए यह दिखाने का प्रयास किया गया की भले ही वह किसी भी समुदाय या वर्ग से आती हों पर उनका संघर्ष एक है उनकी स्थिति एक है। इस short फिल्म के ज़रिये यह मैसेज देने का प्रयास किया गया है की भले ही महिलाएं एक साथ रहती हैं व उनके संघर्ष भी एक समान ही हैं, पर उनमें आपसी सामजस्य की कमी है कुल मिलकर उनमें “एकता नहीं है।”

जिस देश में उन्हें देवी समझा जाता है वहाँ महिलाओं की स्थिति दयनीय है। यह देखते हुए कहानी का नाम देवी रखा गया है। देवी का क्लाइमेक्स दिल छूने वाला है। इसलिए दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे है। यह कहानी दर्शकों के सामने 2 मार्च को यानि निर्भया रेप केस के दोषियों को सजा (3 March) मिलने से ठीक एक दिन पहले आई है। वो अलग बात है की हाल फिलहाल के लिए एक बार फिर सजा टल गई है जिसके साथ देश की कई और निर्भया का संघर्ष ज़ारी है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top