इन बॉलीवुड सितारों को शोहरत तो मिली, नहीं मिल पाया बच्चो का सुख

bollywood-file-image.jpg

हर किसी को अपनी जिंदगी में बच्चों का प्यार पाना बहुत ही खुशकिस्मत की बात होती है। बच्चे किसे पसंद नहीं होते, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है अगर किसी को अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते देख पाना किसी सदमे से कम नहीं होता। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है बॉलीवुड (Bollywood) के सितारों के बारे में जिन्होंने जीते जी अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते देखा है।

शेखर सुमन

शेखर सुमन अपने दौर के सुपरहिट हिरो की लिस्ट में शामिल थे। शेखर सुमन और उनकी पत्नी अलका ने साल 1983 में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन कुछ सालों तक बेहद शानदार चला, लेकिन फिर उसके बाद शेखर सुमन की जिंदगी में एक ऐसा भूचाल आया था जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया था। इस बीच उन्हें पता चला कि उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी है। पैसों की कमी के कारण वे अपने बेटे का सही तरह से इलाज नहीं करा पाए। जब बेटा 11 साल का था तब उसकी मौत हो गई।

जगजीत सिंह

जगजीत सिंह काफी मशहूर गजल गायक थे जो इस दुनिया में नहीं रहे। जगजीत सिंह के जीवन में तब तुफान आया जब उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। साल 1990 में एक कार एक्सीडेंट में इनके बेटे विवेक सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद जगजीत सिंह 6 महीने तक सदमे में थे। आपको बता दें, उनके बेटे की उम्र सिर्फ 18 साल थी। जगजीत की पत्नी चित्रा सिंह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और फिर इस हादसे के बाद उन्होंने कभी गाना नहीं गाया।

कबीर बेदी

जब कबीर बेदी का बेटा सिद्धार्थ 26 साल का था तब उसने सुसाइड किया था। पढ़ाई के दौरान पता चला कि वो डिप्रेशन में है। डिप्रेशन बढ़ता गया और आखिरकार ये सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी में बदल गया। एक दिन उसने मुझसे कहा वो आत्महत्या करने की सोच रहा है। ये बात सुनकर मैं हैरान रह गया था। मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माना और एक दिन उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।’

महमूद

महमूद काफी समय पहले ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। जब महमूद का बेटा मैक अली 31 साल का था तब उसको कार्डियक अरेस्ट हो गया था। इसी कारण उसकी मौत हुई थी। मैक म्यूजिक एल्बम यारों सब दुआ करो में नजर आए थे।

आशा भोसले

साल 2012 में आशा भोंसले की बेटी ने सुसाइड किया था। इनकी बेटी का नाम वर्षा भोसले था। इससे पहले साल 2008 में भी वह खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थीं। वर्षा को जब तक अस्पताल में ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चूकि थी।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top