चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा

chetan-sharma.jpg

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए शुक्रवार 17 फरवरी 2023 की सुबह एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बोर्ड के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था।

इस वीडियो में वह कई राज खोलते नजर आ रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी एएनआई के माध्यम से सामने आई है। वहीं यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

चेतन शर्मा का बतौर सेलेक्टर पहला कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद फिर से उनको दूसरे कार्यकाल के लिए भी चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को दो महीने का समय भी तकरीबन नहीं हुआ था लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

सामने आई रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि, बीसीसीआई चेतन शर्मा को अपना पक्ष रखने व समझाने का मौका देना चाहती थी, लेकिन शर्मा ने अपना इस्तीफा सीधा जय शाह को भेजा। शाह ने भी इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में क्या-क्या कहा?

इससे पहले मंगलवार को सामने आए चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन ने बवाल मचा दिया था। इसमें वह ऐसी-ऐसी बातें कहे गए जिसके कारण अब उनको अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़े आरोप लगा दिए थे।

इसमें शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद टीम में बने रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। वह यहां तक यह भी कहे गए थे कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि बुमराह उस वक्त खेलने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन वो फिर भी खेले।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top