अब दिल्ली के कल्याणपुरी में गरजा बुलडोजर

bulldozer_nine.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में बुलडोजर की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को राजधानी के कल्याणपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।अभियान का विरोध करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों के पास वैध कागजात होने के बावजूद कार्रवाई की जा रही है। पूर्वी दिल्ली (Delhi) नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता खिचड़ीपुर गांव और त्रिलोकपुरी इलाके में पुलिस बल के साथ पहुंचा था। क्षेत्रीय विधायक कुलदीप कुमार अपने समर्थकों के साथ मौके पहुंचे थे।

उन्होंने विरोध किया और कहा कि निगम बगैर नोटिस दिए लोगों के मकान, दुकान और ठियों को तोड़ रहा है। विरोध करने पर पुलिस बल ने विरोध को हिरासत में लिया है। त्रिलोकपुरी थाने में पुलिस हिरासत में मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर विधायक कुलदीप का कहना है कि निगम से भाजपा बौखलाई हुई है और गरीबों पर जुल्म कर रही है।

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी और उनसे भाजपा शासित नगर निगमों के अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध करने को कहा था।

केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अतिक्रमण अभियान 63 लाख लोगों को बेघर कर देगा और यह स्वतंत्र भारत में ”सबसे बड़ी तबाही” होगी। साथ ही आप प्रमुख केजरीवाल ने भाजपा पर सत्ता का ”दुरुपयोग” करने का आरोप भी लगाया था।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top