नई दिल्ली : स्मार्टफोन कंपनियां लगातार फास्ट चार्जिंग पर काम कर रही हैं। नई नई चार्जिंग टेक्नॉलजी लॉन्च की जा रही है। इसी क्रम में चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भी 100W फास्ट चार्जिंग सिस्टम का ऐलान किया था। फिलहाल इसे स्मार्टफोन में कब दिया जाएगा ये साफ नहीं है, लकिन कंपनी अब एक अफोर्डेबल फास्ट चार्जिंग टेक पर काम कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 50W चार्जिंग पर काम कर रही है और जिसे अलगे साल फर्स्ट हाफ में स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। खास बात ये है कि 50W की फास्ट चार्जिंग वायरलेस और वायर्ड दोनों ही हैं। इतना ही नहीं कंपनी 66W फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स में अगले साल के शुरुआत में पेश कर सकती है। टिप्स्टर के मुताबिक Mi 10 Pro को इस फास्ट चार्जिंग टेक के बदौलत सिर्फ 35 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। अगर ऐसा हुआ तो ये शाओमी का अब तक सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन होगा।