साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान

team.jpg

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के तुरंत बाद जूनियर महिला टीम यानी भारतीय महिला अंडर-19 टीम भी एक्शन में नजर आएगी।

आपको बता दें कि युवा महिला टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। लेकिन इन सभी चीजों के बीच जो सबसे अनोखी और खास बात है वो ये कि सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा अंडर-19 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी।

कई क्रिकेट फैंस हो सकता यह जानकर हैरान हो जाएं। जी हां, शेफाली वर्मा भारत की नेशनल महिला टीम में बतौर ओपनर खेलती हैं। वहीं अब वह अंडर-19 टीम की भी कमान संभालते हुए नजर आएंगी।

इतना ही नहीं अगले साल होने वाले अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भी शेफाली वर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका में होने वाले सीनियर महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी नेशनल टीम के लिए वह जलवा बिखेरेंगी। शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ऐसा देखने को मिला हो।

U-19 और नेशनल साइड दोनों के लिए कैसे खेलेंगी शेफाली?

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? तो आपको बताते हैं कि शेफाली वर्मा की उम्र है इसका सबसे बड़ा कारण। दरअसल शेफाली ने महज 17 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम कमा लिया था। अभी भी उनकी उम्र सिर्फ 18 साल है और वह अंडर-19 टीम में खेलने के लिए मान्य हैं।

शेफाली का जन्म 4 जनवरी 2004 को हुआ था। आगामी जनवरी में वह 19 साल ही होंगी और तब भी वह अंडर-19 टीम के लिए खेलने की एलिजिबिल होंगी। इसलिए वह नेशनल साइड और अंडर-19 साइड दोनों के लिए खेलती दिखेंगी।

दक्षिण अफ्रीका और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए महिला भारतीय टीम:

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सेहरावत (उप कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, ऋषिता बासु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, तीस्ता सधु, फलक नाज, शबनम।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशाश्री।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज का शेड्यूल

27-दिसंबर-22 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 1.30 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
29-दिसंबर-22 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 5.15 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
31-दिसंबर-22 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 1.30 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
02-जनवरी-23 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 5.15 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
04-जनवरी-23 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 1.30 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top