धन प्राप्ति के लिए मोक्षदायिनी आमवस्या इस आमवस्या की साबसे खास बाते

guru-ji-kumaran-file-image-2.jpg

Sarv Pitru Amavasya 2020: आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह तिथि इस साल 17 अक्टूबर को पड़ रही है।

श्राद्ध कर्म में इस तिथि का बड़ा महत्व माना गया है। शास्त्रों में इसे मोक्षदायिनी अमावस्या कहा गया है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

धन प्राप्ति के लिए मोक्छदायनी आमवस्या 17 सितंबर 2020 इस आमवस्या की साबसे खास बाते यह है कि पितृपाछ में आती है जिस के चलते इस आमवस्या का महत्त्व कई गुना बढ़ जाता है

सर्व पितृ अमावस्या वाले दिन पितरों के निमित्त भूखे लोगों में भोजन के रूप में मीठे चावल जरूर बांटें। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानी दूर होती है और धन संपत्ति का आगमन होता है।

इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं और किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से करने से आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन अपने घर में एक नीबूं लेकर आएं और इसे सारा दिन अपने घर में रखकर रात के समय 7 बार अपने ऊपर से उतारकर चार भागों में बांटकर किसी चौराहे पर फेंक दें। यह उपाय आपको बुरी नजर से बचाता है।

यदि आप कालसर्प दोष से पीड़ित है तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी के नाग नागिन की पूजा करें और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपकी कुंडली से काल सर्प दोष दूर हो जाएगा।

पितरों की आत्मा की शांति के लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय, कुते और कौए को भोजन अवश्य कराना चाहिए। सर्व पितृ अमावस्या के दिन 5 लाल फूल 5 जलते हुए दीए बहती नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top