डॉ गुरुजी कुमारन स्वामी से जाने आपने स्वास्थ बारे में

guru-ji-kumaran-file-image.jpg

हमारे भारतीय घरों में तो दही जैसे रोज ही खाया जाता है क्योंकि यह हमारी थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है |दही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होता है|

जो हमारे स्वास्थ को बहुत लाभ प्रदान करता है| हाल ही में हुई एक स्टडी के हिसाब से दही में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं|

आइये जानते हैं की दही खाने से हमारे शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं| साथ ही देखेंगे कुछ सिंपल बातें जो आपको दही खाते समय ध्यान नहीं रखना चाहिए|

कब्ज के लिए फायदा करता है दही

दही पचाना हमारे लिए बहुत आसान होता है| यदि आपने बहुत तीखा, मसालेदार और तला हुआ भोजन खाया है और उसके बाद आप दही का सेवन करते हैं तो वह भोजन आपको तकलीफ नहीं देता और उसे आसानी से पचाने में भी मदद मिलती है |

यह हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद है और अगर आप इसमे अजवाइन मिलाकर इसकी छाछ बना कर पीते हैं तो यह आपको कब्ज से राहत दिलाने के लिए बहुत उपयोगी है|

इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया, हमारी आंतों की गतिविधि को बढ़ावा देते हैं| जिससे कब्ज की समस्या को कम करने के साथ-साथ यह हमारी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है|

दही रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है

दही का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने बाली कोशिकाएं सक्रिय होकर आप के शरीर की रक्षा प्रणाली (Immunity) को और मजबूत बना देता है|जिससे आपको जल्दी इन्फेक्शन नहीं होता साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं|

आपको जानकर हैरानी होगी की रोज केवल एक चम्मच दही खाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है| क्योंकि इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया (good bacteria) हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं|

दिल के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है दही
दही में हमारे ब्लड के अंदर मौजूद फैट की मात्रा को कम करने की क्षमता होती है| तो यदि आप डेली अपनी डाइट में दही को शामिल करते हैं तो इससे दिल से संबंधित बीमारियों की संभावना कम हो जाती है साथ ही आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है|

गैस की समस्या के लिए फायदेमंद है दही

वैसे तो दही खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन खासकर यह गैस की समस्या से राहत पाने के लिए बहुत उपयोगी है| अगर आपको खाना खाने के बाद गैस बनती है तो आप रोजाना दही का सेवन करें| इससे आपके शरीर का पीएच (pH) संतुलन मेंटेन रहता है और पेट की गर्मी भी शांत होती हैं जिसके चलते आपको गैस की समस्या में राहत मिलती है|

तनाव और स्ट्रेस के लिए फायदेमंद है

यदि आप दही का सेवन करते हैं तो आपको खूब एनर्जी तुरंत प्राप्त होती है| साथ ही दिनभर की भागदौड़ की वजह से होने वाली थकान भी मिट जाती है | दही या छाछ का सेवन करने का सीधा संबंध हमारे मस्तिष्क से है|

दही का सेवन करने वालों में तनाव की शिकायत कम रहती है| यही कारण है की विशेषज्ञ रोज दही खाने की सलाह देते हैं| दही के सेवन से स्ट्रेस कम होता है, घबराहट छुमंतर हो जाती है| क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है|

वजन कम करने के लिए फायदेमंद है दही

दही में बहुत ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है साथ ही इसमें फैट कम होता है और कैलरी भी कम होती है| जो लोग मोटापे की समस्या से ग्रसित होते हैं उन्हें दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए| क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में कॉर्टिसॉल बनने से रोकता है| जिसके चलते वजन बढ़ता नहीं है बल्कि कम हो जाता है|

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top