नई दिल्ली: टीवी की दिवंगत एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा मामले में जेल में बंद उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को 69 दिन जेल में बिताने के बाद जमानत मिल गई है। शीजान खान को वसई अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
Mumbai | Television actor Sheezan Khan accused and arrested in television actress Tunisha Sharma’s suicide case granted bail on Rs 1 lakh surety bond by Vasai court, asks Khan to submit his passport.
— ANI (@ANI) March 4, 2023
अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल फेम तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को शो के सेट पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद उनके पूर्व प्रेमी और शो के एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। तुनिशा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि शीजान की बहनें और मां ने उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए दिन रात एक कर दिया। तुनिशा शीजान के परिवार के काफी क्लोज थी। उनकी मौत के बाद शीजान की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। तुनिशा की मां के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा था कि किसी को प्यार करना गलत है क्या? “अगर हमने उसे अपनी बच्ची माना तो क्या ये गलत है?”
शीजान की बहन फलक नाज ने भाई की जमानत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘अलहमदुलिल्लाह’ लिखा है। ये वही बहन हैं जो तुनिशा का शव देख टूट गई थीं। इनके सोशल मीडिया हैंडल पर तुनिशा संग कई तस्वीरें हैं।