उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गांव में भूस्खलन से खिसकी घरों के नीचे की जमीन

IMG_20220228_174943.jpg

उत्तराखंड: भूस्खलन जैसे शब्दों का नाम सुनते ही भयानक दृश्य नजरों के सामने आने लगते हैं। अमुमन तौर पर तो पहाड़ के वासियों को भूस्खलन देखने की आदत होती है। लेकिन कई बार भूस्खलन भी बेहद खतरनाक रूप धारण कर लेता है। खासकर बारिश के बगैर तो बहुत कम ही भूस्खलन की खबरें सुनने को मिलती हैं। इसी क्रम में अब रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में भूस्खलन की एक भयावह घटना सामने आई है।

दरअसल रुद्रप्रयाग के सारी गांव के झालीमठ तोक में भूस्खलन ने सबको डरा दिया है। गांव में अचानक हुए भूस्खलन से घरों के नीचे की जमीन खिसक गई है। गांव के ठीक नीचे भूस्खलन हुआ है। जिसकी वजह से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि भूस्खलन की वजह से दो गौशालाएं और तीन शौचालय छतिग्रस्त हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वीडियो के क्षेत्र में वायरल होने के बाद प्रशासन तक बात पहंची है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने भूस्खलन की इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इसी खतरे की आशंका के चलते गांव के करीब 11 परिवारों को यहां से शिफ्ट कराया गया है। कुल 62 लोगों को जगह बदलकर निवास करने को कहा है। तहसीलदार की मानें तो भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top