यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है रूसी सेना

IMG_20220308_142332.jpg

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने दुश्मन के 52 फाइटर जेट और 69 हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। भारत सरकार छात्रों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जंग के 13वें दिन भी रूसी सेना के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

भारत ने भी यूक्रेन के लिए राहत सामग्री भेजना शुरू कर दिया है। रूस को जंग में कड़ी टक्कर देने में जुटे यूक्रेन ने दुश्मन देश के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला है। ‘द कीव इंडिपेंडेंट’ ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के हवाले से यह दावा किया है। इससे पहले रूस के एक और बड़े सैन्य अधिकारी की युद्ध में मौत हो चुकी है।

रूसी सेना ने किया था हवाई हमला

सूमी में रूसी सेना ने एक बिल्डिंग पर हवाई हमला किया था। सूमी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया, ‘रूसी सेना के हमले में मारे गए लोगों में बच्चे भी हैं। इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी।’

क्या खत्म होने वाला है युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को आज 13वां दिन है। 10 मार्च को रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री तुर्की में मुलाकात करेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि युद्ध खत्म हो सकता है।

6 लाख लोगों को यूक्रेन से बचाया गया

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया, खारकीव से 6 लाख से अधिक लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top