दिल्ली में खत्म हुआ नगर निगम चुनाव का इंतजार आज शाम होगा तारीखों का ऐलान

ELECTION.jpeg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) नगर निगम चुनाव (Election) का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) की तैयारियां पूरी हैं।आज शाम 5 बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। मंगलवार शाम हुए आयोग की बैठक में इस बात पर मुहर लग गई थी कि आज यानी बुधवार को MCD चुनावों का ऐलान कर दिया जाएगा।

चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बीजेपी (BJP) पिछले 15 साल से काबिज है। आज शाम को आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अप्रैल के सेकेंड वीक में चुनाव की संभावना है। इसी तरह 15 अप्रैल से पहले वोटों की गिनती हो जाएगी। इस चुनाव में लगभग  एक लाख कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया पूरी करने में लगाए जाएंगे। उन सभी कर्मचारियों को लेकर आयोग अपनी तैयारी कर चुका है।

खर्च की निगरानी का खास इंतजाम

इस चुनाव के लिए 20% कर्मचारी रिजर्व भी रखे जाएंगे। 272 वार्ड के लिए होने वाले चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती भी होगी। जो IAS और दिल्ली कैडर के सीनियर अधिकारी होंगे। हर वार्ड के लिए ARO भी बनाए जाएंगे। वहीं आयोग के 72 जनरल ऑब्जर्वर की तैनाती भी होगी जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

नगर निगम का बंटवारा

दिल्ली में तीन MCD हैं। नई (New) दिल्ली (Delhi) महानगरपालिका, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड और दिल्ली नगर निगम। इसमें दिल्ली नगर निगम पर राजधानी के 11 जिलों में से 8 की नागरिक सेवाओं से जुड़े कामकाज की सीधी जिम्मेदारी है। इसी तरह दिल्ली नगर निगम भी 3 निकायों में बंटा हुआ है- उत्तरी दिल्ली नगर निगम यानी नॉर्थ MCD, दक्षिण दिल्ली नगर निगम यानी साउथ MCD और पूर्व दिल्ली नगर निगम यानी ईस्ट MCD।

MCD के पास दिल्ली के कई अहम व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों की देखरेख और विकास, स्वच्छता सुविधाएं, परिवहन सेवा, स्कूल और कॉलेज का संचालन, स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं, जनता से कर वसूली, टाउन प्लानिंग जैसी कई सुविधाएं और कामकाज एमसीडी को करने होते हैं।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top