MP विधानसभा: मध्य प्रदेश की राजनीति ने बड़ी करवट ली है और 15 साल बाद सत्ता में वापस आई कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही चली गई। शुक्रवार को शक्ति परीक्षण का सामना किए बगैर ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश से कमलनाथ सरकार की विदाई पर कहा कि सत्य की जीत हुई।