CAA के समर्थन में तिरंगा और भगवा झंडे लेकर जामिया पहुंचे लोग

caa-delhi-file-image.jpg

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जामिया इलाके में जारी प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वहां पहुंच गए। इनमें से कुछ लोगों के हाथों में भगवा रंग के झंडे भी थे। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का समर्थन में रैली निकालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने जामिया नगर इलाके का रुख किया।

इसके बावजूद ये प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और भगवा झंडे लेकर आगे बढ़ते रहे। इस दौरान उन लोगों ने जबर्दस्ती जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी घुसने की कोशिश की। हालांकि, बीते दिनों यहां हुई हिंसा और गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने उन लोगों को पीछे ही रोक दिया।

जामिया की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने गेट नंबर 4 और 5 पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अभी तक पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि एक स्कूटी सवार ने प्रदर्शनस्थल पर दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top