नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) के लोगों को मंगलवार सुबह से फिर शीतलहर का कहर झेलना पड़ा जबकि कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। पहाड़ों पर हुई बर्फवारी के चलते दिल्ली (Delhi) में कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चली जिससे मंगलवार की सुबह अन्य दिनों की तुलना में ठंडी रही।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (Delhi) में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम में होने वाले इस बदलाव की शुरुआत सोमवार से हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को दिल्ली (Delhi) का न्यूनतम तापमान रविवार की तुलना में तकरीबन एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 5.6 डिग्री पर दर्ज किया गया।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। (तस्वीरें आई पी एक्सटेंशन से)
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। pic.twitter.com/J6vHMwkuBH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2020
इससे पहले, मौसम विभाग ने बताया था कि मंगलवार सुबह शीतलहर की शुरुआत के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी, जो मंगलवार और बुधवार को चार डिग्री पर दर्ज किया जा सकता है, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और शुक्रवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ चार डिग्री पर दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने शीतलहर के चलते जहां गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।