किसान आंदोलन आज ‘युवा किसान दिवस’ मनाएंगे संगठन

farmers-protest-file-image-1.jpg

केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का आज 93वां दिन है। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन आज आंदोलन में युवाओं के योगदान का सम्मान करते हुए, ‘युवा किसान दिवस’ आयोजित करेंगे। साथ ही आज एसकेएम के सभी मंचों का संचालन युवा करेंगे।

किसानों का ग्लोबल लाइव वेबिनार आज

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबिनार करेंगे। यह आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे। वेबिनार पर तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा होगी।

किसान वेबानार की जानकारी किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है। वेबिनार के लिए न्ययॉर्क, मेलबर्न, कैलिफोर्निया और ब्रिटेन का भी समय शेयर किया गया है। इसमें आम लोग भी सवाल जवाब पूछ सकते हैं।

किसान कांग्रेस आज कृषि मंत्रालय का घेराव करेगी

वहीं, किसान कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के तीन महीने पूरे होने पर आज कृषि मंत्रालय का घेराव करेगी। किसान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्रालय में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने इस कदम को पिछले तीन महीनों से किसानों के मुद्दों की अनदेखी कर रही बीजेपी सरकार को जगाने का प्रयास बताया है। कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे और फिर कृषि मंत्रालय का घेराव करने जाएंगे।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top