कोरोना वैक्सीनेशन: तीसरे चरण में बुजुर्गों का टीकाकरण

corona-vaccine-file-image.jpg

कोरोना (Corona) टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को खुद अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा लिंक जारी किया जाएगा। इसमें अपने पते और आयु वर्ग के साथ पंजीकरण होगा।

इसी पंजीकरण के आधार पर उनका टीकाकरण होगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। अब केवल शासन की ओर से टीकाकरण की शुरूआत और टीके उपलब्ध कराने का इंतजार है।

सरकार की ओर से अलग-अलग वर्ग के टीकाकरण को तीन चरणों में बांटा गया है। इसमें पहले चरण में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को रखा गया है। दूसरे चरण में पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारी हैं।

तीसरे चरण में उन लोगों को रखा गया है, जिनमें संक्रमण का अधिक खतरा रहता है और संक्रमित होने पर उपचार कठिन है। इसमें 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग और विभिन्न बीमारियों से संक्रमित हैं।

शुरूआती दोनों चरणों की संख्या और विवरण की जानकारी प्रशासन और शासन के पास है, लेकिन तीसरे चरण के लोगों को चिन्हित करना काफी मुश्किल है। इसके लिए प्रशासन की ओर से स्वयं पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पहले चरण शुरूआत होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें प्रशासन द्वारा लिंक दिया जाएगा। इस पर व्यक्ति अपनी उम्र, स्वास्थ्य संबंधित विवरण और पते की जानकारी देंगे। इसके बाद उनको विशेष क्रमांक दिया जाएगा, जिसके आधार पर वह टीका लगवा सकेंगे।

दरअसल पहले सरकार की ओर से इस चरण के लोगों का चिन्हिकरण वोटर लिस्ट से करने का आदेश था, लेकिन इसमें व्यक्ति वर्तमान स्थिति की जानकारी और गंभीर मरीजों की जानकारी होना मुश्किल था और अधिकांश लोग इससे वंचित रह जाते। पंजीकरण के बाद व्यक्ति पर दबाव भी नहीं होगा और सभी लोग लाभ उठा सकेंगे। 

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top