नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुंबई (Mumbai) पुलिस (Police) के ट्राफिक कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज (message ) मिला है।
धमकी देने वाले ने ट्रैफ़िक कंट्रोल के वाट्सऐप नंबर पर बताया कि मुंबई (Mumbai) में एक बार फिर 26/11 जैसा हमला किए जाने की संभावना है। कंट्रोल रूम के वाट्सऐप पर पाकिस्तानी नंबर से धमकी की जानकारी दी गई।
Mumbai Police probing “26/11 style” attack threat it received from Pakistan phone number
Read @ANI Story | https://t.co/174OGGCoeG#MumbaiPolice #Pakistan pic.twitter.com/NZxroTWvF4
— ANI Digital (@ani_digital) August 20, 2022
मैसेज करने वाले ने बताया की उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई (Mumbai) में होगा। मैसेज करने वाले ने यह भी बताया कि 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे।
वहीं, धमकी भरा मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई है। मुंबई पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
मुंबई (Mumbai) पुलिस के अधिकारी ने बताया की धमकी भरा मेसेज आया है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नही हुआ है। हम मेसेज आने के बाद ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।