शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका

shahrukhkhan.jpg

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) शाहरुख (ShahRukh) खान (Khan) बीती रात मुंबई (Mumbai) एयरपोर्ट (Airport) पर कस्टम विभाग के अधिकारियों रोका। शाहरुख ने महंगी घड़ी के कवर को लगेज में डिक्लेयर नही किया था।

वॉच विंडर एक बॉक्स होता है, जिसमें महंगी ऑटोमैटिक घड़ियों को रखा जाता है। हालांकि शाहरुख को ड्यूटी पे करने के बाद छोड़ दिया गया। शाहरुख अपनी टीम के साथ एक प्राइवेट प्लेन से आ रहे थे। तभी मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शाहरुख खान के सामानों की जांच की थी। शाहरुख एक इवेंट में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे।

शाहरुख (ShahRukh) खान (Khan) को यूएई (UAE) में सिनेमा में योगदान और ग्लोबल आइकन के एक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शाहरुख यूएई के शारजहा में आयोजित शारजहां इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पार्टिसिपेट करने पहुंचे थे। शाहरुख को यहां ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में उन्होंने यूएई सरकार का आभार जताया।

डिक्लेयर नहीं किया था लग्जरी वॉच का महंगा कवर

शाहरुख खान लगभग 2 दिन तक यूएई में रहे। इवेंट के बाद वह एक प्राइवेट प्लेन से शुक्रवार देर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे थे, जहां उन्हें कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोक लिया था। शाहरुख ने अपने लगेज में लग्जीरी वॉच के कवर को मेंशन नहीं किया था, जिसकी वजह से उन्हें रोका गया और ड्यूटी पे करने के बाद ही वह एयरपोर्ट से निकल पाए।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top