दिल्ली-NCR में बारिश से सुहाना हुआ मौसम

rain-in-delhi.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) में रहने वाले लोगों को मंगलवार को गर्मी से राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी, नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार को तूफानी बारिश होने का अनुमान जताया था। बारिश होने के साथ ही दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 10 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली के लोगों की शुरुआत सुहानी सुबह से हुई थी और शहर में ज्यादातर जगहों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, 17 जून, 2013 के बाद से अभी तक जून में सबसे कम तापमान है।

6 दिन बाद मानसून पहुंचेगा दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है और 26 जून तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञनिक़ो का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा और जून के अंत तक बारिश की कमी पूरी हो जाएगी। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी मानसून पूर्व बारिश से वर्षा की कमी में कुछ पूर्ति हुई है और यह घटकर 34 फीसदी रह गई है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top