आतिशी मार्लेना, सौरभ भारद्वाज बनाए गए AAP सरकार के मंत्री

DELHI-CM.jpeg

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने बताया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर देश की राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्त किया।

उधर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में ताकतवर नेता में शुमार किए जाने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से जेल में बंद सिसोदिया और जैन ने 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया।’

बता दें कि सिसोदिया और जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैबिनेट में दो पद खाली हुए थे। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर आतिशी और भारद्वाज के नाम की सिफारिश की थी।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top