कोलकाता KMC चुनाव : TMC ने 144 में से 134 सीटें जीतीं

IMG_20211222_085324.jpg

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के सात महीने बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कोलकाता नगर निगम की सत्ता पर मंगलवार को लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया।पार्टी को करीब 72 फीसदी वोट मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी ने निगम की 144 सीटों में से 134 पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को चुनौती नहीं दे सकी।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भाजपा महज़ तीन वार्ड में जीत दर्ज कर सकी। कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चे की झोली में भी दो-दो सीटें आई हैं। वहीं तीन निर्दलीयों ने फतह हासिल की है। वाम मोर्चा मत प्रतिशत के मामले में दूसरे स्थान पर रहा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अपनी पार्टी का विस्तार दूसरे राज्यों में करने की कोशिश में हैं। नगर निकाय चुनाव में ‘प्रचंड विजय’ के बाद उन्होंने अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा की ओर संकेत दिया है। बनर्जी ने अपने आवास के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘मैं इस जीत को राज्य के लोगों और मां माटी, मानुष को समर्पित करना चाहती हूं। भाजपा, कांग्रेस और माकपा जैसे कई राष्ट्रीय दलों ने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन वे सभी हार गए। यह माटी की बेटी की जीत है। यह जीत आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति को रास्ता दिखाएगी।’

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top