बिहार (Bihar) में आज जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) गठबंधन टूट गया है। जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है। शाम को 4 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
#WATCH अभी बैठक में यही बात होने जा रही है। हमें उम्मीद है ऐसा ही होगी। बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार को महागठबंधन की जरूरत है: महागठबंधन और JDU के मिलकर बिहार में सरकार बनाने की ख़बरों पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, पटना pic.twitter.com/Bqym7wPHiJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
नीतीश कुमार बीजेपी (BJP) का साथ छोड़ेंगे, ऐसी अटकलें लगातार चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है। हालांकि जेडीयू (JDU) की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
लेकिन दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे, जिसमें आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस शामिल है। शाम को जब वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे तब महागठबंधन के नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और गवर्नर को समर्थन पत्र सौंपेंगे।
नीतीश कुमार पर चिराग का हमला
चिराग पासवान ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार का क्या मॉडल है वह ये बताएं। अपराध को चरम पर ले जाना, बेरोजगारी को चरम पर ले जाना क्या यही विकास है?
जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर तंज कसते हुए चिराग ने कहा कि पानी में चलने वाला जहाज कैसे दौड़ेगा ये बताये जेडीयू के नीति निर्धारक। उपेंद्र कुशवाहा जी ने 2020 में क्या क्या नहीं बोला था यह मुख्यमंत्री को याद नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब दें कि चिराग मॉडल कौन तैयार कर रहा है। चिराग किसी का मॉडल है तो रामविलास पासवान का, उनके सपनों का।