देशभर अब तक में 39 करोड़ टीके लगे

IMG_20210715_113418.jpg

नई दिल्ली: भारत में अबतक 39 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश में 31 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें अबतक कम से कम एक वैक्सीन दी जा चुकी है। करीब आठ करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है। वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। पी में अबतक सबसे ज्यादा तीन करोड़ 88 लाख डोज दिए जा चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। इन्हीं दो राज्यों में तीन करोड़ से ज्यादा डोज लगी है।

इसके अलावा पांच राज्य ऐसे हैं जहां दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है और आठ राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा डोज लगी है। ये आंकड़े गुरुवार सुबह 7 बजे की स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट पर आधारित है।

टीकाकरण वाले टॉप-10 राज्य

 

उत्तर प्रदेश- 3 करोड़ 88 लाख 37 हजार 852

महाराष्ट्र- 3 करोड़ 79 लाख 24 हजार 359

गुजरात- 2 करोड़ 85 लाख 3 हजार 868

राजस्थान- 2 करोड़ 74 लाख 43 हजार 848

कर्नाटक- 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 333

पश्चिम बंगाल- 2 करोड़ 50 लाख 34 हजार 906

मध्य प्रदेश- 2 करोड़ 45 लाख 68 हजार 104

बिहार- 1 करोड़ 93 लाख 4 हजार 555

तमिलनाडु- 1 करोड़ 85 लाख 49 हजार 626

आंध्र प्रदेश- 1 करोड़ 80 लाख 40 हजार 284

अगर फीसदी के हिसाब से देखें, तो हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा आबादी का टीकाकरण हुआ है। दूसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है  यूपी और बिहार नंबर-10 पर है  यहां सबसे ज्यादा लोगों को टीका लगा है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top