नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में 60,471 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैंं। वहीं इस अवधि में 2,726 लोगों की मौत हुई है।पिछले कई हफ्तों से लगातार भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज हो रही है। दूसरी लहर की पीक में यानी मई की शुरुआत में रोजाना दर्ज होने वाले मामले 4 लाख के पार हो चुके थे, जो अब 60,000 के करीब आ गए हैं। पिछले हफ्ते कुछ राज्यों ने अपने यहां हुई मौतों के आंकड़ों को संशोधित किया है, जिसके बाद मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।
India reports 60,471 new #COVID19 cases (lowest after 75 days), 1,17,525 discharges & 2726 deaths in last 24 hrs, as per Union Health Ministry
Total cases: 2,95,70,881
Total discharges: 2,82,80,472
Death toll: 3,77,031
Active cases: 9,13,378Total Vaccination: 25,90,44,072 pic.twitter.com/tEfl3sfKB3
— ANI (@ANI) June 15, 2021
31 मार्च के बाद आए सबसे कम मामले
मंगलवार की सुबह तक एक दिन में जितने मामले आए हैं, वो 31 मार्च, 2021 के बाद सबसे कम हैं। यानी देश में पिछले 76 दिनों बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम नए मामले दर्ज हुए हैं। 31 मार्च को एक दिन में 53,480 नए केस दर्ज हुए थे।
अब तक की कुल रिकवरी : 2,82,80,472
24 घंटे में वैक्सीनेशन : 39,27,154
कुल वैक्सीनेशन : 25,90,44,072
24 घंटों में टेस्ट : 17,51,358
पॉजिटिविटी रेट : 3.45%
ऐसा लगातार आठवां दिन है, जब भारत में कोविड की पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे बनी हुई है।