पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में जारी है शीतलहर

IMG_20220118_072647.jpg

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आधी जनवरी बीतने के बाद भी सर्दी का सितम जारी है। स्थिति यह है कि दिल्ली में शीतलहर के साथ कोहरे का असर जबरदस्त दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन भी इससे राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले दो दिन शीतलहर के साथ कोहरा रह सकता है।

दिल्ली में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन ‘कोल्ड डे’ की स्थिति देखी गई। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में जहां अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस (डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, वहीं जाफरपुर में तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा मंगलवार से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन अभी भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ठंड की स्थिति दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को 17.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस को छू लिया था।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी बर्फबारी की जकड़ में है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी ने कहीं जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगाई है तो कहीं पर्यटक इसका लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। श्रीनगर में बर्फबारी कहर बरपा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री के आसपास है। वहीं द्रास में तापमान माइनस 9 डिग्री तक चला गया है। लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

कुपवाड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इलाके में पिछले कई घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकल तो रहे हैं लेकिन दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top