PAK सेना ने किया LOC पर नापाक हरकत भारतीय सेना का करारा जवाब

loc-indian-army-file-image.jpg

सीमापार से हो रही लगातार गोलीबारी पर अब भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाया है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी और दो जवान भी मार गिराए। बुधवार को जम्मू कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और गोलाबारी भी की। पाकिस्तानी सेना की इस कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया। भारत की ओर से सेना ने पाकिस्तान को आर्टिलरी और मोर्टार से जवाब दिया।

कल रात उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी गई। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि उसके दो सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के देवा सेक्टर में मारे गए।

स्थानीय महिला भी हुई शिकार

पाकिस्तान ने बुधवार शाम को उरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके साथ ही एक स्थानीय भारतीय महिला भी गोलाबारी का शिकार हो गई। पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। उस वक्त अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई थी।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top