दिल्ली में वापस लौटी कंपकपाने वाली ठंड पारा पहुंचा 6.8

delhi-ncrfile-image.jpg

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान भवन द्वारा आज सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

विजिबिलिटी फिलहाल 500-800 मीटर के बीच बनी हुई है। दिल्ली के बाहरी इलाकों जैसे सफदरजंग, पालम में विजिबिलिटी 400-500 मीटर के बीच इस वक्त दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन पहाड़ी इलाकों में आशंकित बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली और एनसीआर के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की अंदेशा है।

सुबह आठ बजे भी घना कोहरा

सुबह आठ बजे भी घने कोहरे की चादर से दिल्ली-एनसीआर लिपटा रहा। अक्षरधाम मंदिर कोहरे में गुम होता नजर आया. मंदिर के गुम्बदीय इलाके की केवल हल्की झलक दिख रही है। हाईवे पर चल रहे वाहन रौशनी हो जाने के बावजूद फॉग लाइट्स ऑन कर के चलते नजर आए।

बड़ा एरिया होने के कारण बाकी इलाकों में भी विजिबिलिटी कम ही नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में फिलहाल 500-800 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top