दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

delhi-cold-file-image.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली में मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है। हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। सुबह के समय कोहरे के भी आसार हैं। जनवरी महीने में अभी तक 34.4 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है, जिसे जनवरी के लिहाज से काफी ज्यादा माना जाता है। हालांकि पिछले साल जनवरी में 54 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश हो सकती है।

 

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top