दिल्ली-NCR में ठंड के साथ-साथ अब कोहरे की मार

delhi_ncr-file-image.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर (Delhi – NCR) समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से तीन डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार को आठ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में ठंड से 68 लोगों की मौत हुई है। घने कोहरे के चलते उत्तरी रेलवे की 30 ट्रेनें  देरी से चल रही हैं।

कोहरे का सितम विमानों पर भी देखा जा रहा है, तीन फ्लाइट्स को दिल्ली से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी फ्लाइट्स को रद्द नहीं किया गया है। दिल्ली हवाईअड्डे पर कोहरे के चलते सामान्य परिचालन प्रभावित हुआ है। विमान पट्टी पर कम दृश्यता के चलते विमानों के आगमन और प्रस्थान पर इसका असर देखा जा सकता है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनुमान है कि एक से दो जनवरी के बीच यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। रविवार को न्यूनतम पारे में कुछ बढ़ोतरी दिखी पर दुश्वारियां कायम रहीं। हवाओं के रुख में बदलाव के चलते सोमवार से उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

राजधानी में 118 साल में पहली बार लगातार 16 दिन शीतलहर

दिल्ली में लगातार 16वें दिन भी शीत लहर जारी रही। इसने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, दिसंबर 1997 में लगातार 13 दिन तक दिल्ली में शीतलहर चली थी। उधर, 1901 में सर्दी ने दिसंबर महीने में इसी तरह कहर बरपाया था। रविवार को हवा की दिशा बदली तो तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह से ही हवा पूर्व से बह रही थी। इसके बाद भी पूरे दिन ठिठुरन की स्थिति रही। लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान 2.8, पालम में 3.2, सफदरजंग में 3.6, जबकि आया नगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में घने कोहरे की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई।

 

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top