फरवरी के महीने में ही डराने लगी दिल्ली की गर्मी

heat-wahe.jpg

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) ने इस बार लोगों को फरवरी महीने में ही आने वाली गर्मी के लिए अलर्ट कर दिया है। राजधानी में गर्मी ने 55 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया है।

दरअसल, सोमवार (20 फरवरी) को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा यानी 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिन 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा।

20 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नजफगढ़ और रिज स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 34.6 और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9 से 10 डिग्री ज्यादा है।

54 साल बाद तीसरा सबसे अधिक अधिकतम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 26 फरवरी, 2006 को 34.1 डिग्री सेल्सियस और 17 फरवरी, 1993 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 1969-2023 की अवधि में यह दिल्ली में तीसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top