राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि

delhi-fileimage.jpg

नई दिल्ली : देश में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अब इस खतरनाक वायरस (Virus) ने राजधानी दिल्ली (Delhi) को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दिल्ली (Delhi) में मरे बत्तखों और कौवों में वायरस (Virus) की पुष्टि हो गई है। दिल्ली (Delhi) के 15 पार्कों में कल 91 कौवे और 27 बत्तख मरे हुए मिले थे।

बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी दस दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया। बर्फ फ्लू को लेकर दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, ”वायरस (Virus) के खतरे को देखते हुए दिल्ली में हर जिले में डीएम की निगरानी में सर्विलांस टीम बना दी गई हैं, जो पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। पशुओं के डॉक्टर लगातार सर्वे कर रहे हैं। संजय झील, भलस्वा लेक, पोल्ट्री मार्केट और हौज खास जैसी जगहों पर टीम का फोकस है।”

दिल्ली के अलावा किन-किन राज्यों में फैला बर्ड फ्लू

दिल्ली (Delhi) विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘संजय झील में 17 और बत्तखों की मौत की जानकारी मिली थी। अब तक कुल 27 बत्तखों की मौत हो चुकी है। त्वरित प्रतिक्रिया दल ने दिल्ली (Delhi) के पशुपालन विभाग के निर्देशों के अनुसार पार्क को अलर्ट जोन घोषित कर दिया है।” दिल्ली (Delhi) के अलावा अब केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top