राजधानी दिल्ली में वापस लौटी कंपकपाने वाली ठंड

cold-delhi-file-image.jpg

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड एक बार फिर लौट आई हैं। बीते दिनों झमाझम बारिश की वजह से दिल्ली (Delhi) वालों को ठंड के सितम से थोड़ा राहत मिली थी, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते एक बार कंपकपांती ठंडी ने वापस दस्तक दे दी है।

इस वजह से पिछले दो दिनों में शिमला की तुलना में दिल्ली (Delhi) में अधिक ठंड पड़ी है। बर्फीली हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को दिल्ली (Delhi) का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया है, जो सामान्य से तकरीबन तीन डिग्री नीचे हैं। जबकि रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री रहा है।

हालांकि दिल्ली (Delhi) के अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से ही जारी है। शुक्रवार को जहां दिल्ली (Delhi) का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया था, वह शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे गिरने थे बाद 16.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

वहीं रविवार से पहले दिल्ली (Delhi) का अधिकतम तापमान दो बार 16 डिग्री से कम रहा था। जो इस सीजन में तापमान के लिहाज से सबसे दो ठंडे दिन रहे हैं। जिसमें 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान इससे कम 15.2 डिग्री पर रहा था।

दिल्ली (Delhi) में 14 जनवरी तक पारे के पांच से छह डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली पर छाए बादलों की वजह से तापमान में अब तक बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारतीय राज्यों में 11 से 13 जनवरी के बीच मौसम सूखा रहने और सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरे की आशंका है। उत्तर प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top