नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के 31 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पदक पुलिस से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक (Police medal) और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक (Police medal) प्रदान किए गए।
वीरता पदक पाने वालों में पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह, डीसीपी(विशेष सेल) प्रमोद सिंह कुशवाह, सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत तिवारी, निरीक्षक मनीष जोशी, निरीक्षक पूरन चंद्र यादव, निरीक्षक संजीव कुमार यादव, निरीक्षक उमेश बर्थवाल और निरीक्षक सुनील कुमार, निरीक्षक अमूल त्यागी, उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह और सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह शामिल हैं।