टक्कर में Splendor पिछड़ी, Activa नंबर 1

two-wheeler-battle-960x640.jpg

टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो और होंडा के बीच कड़ा मुकाबला है।अक्टूबर महीने में Honda Activa ने हीरो की Splendor को पछाड़ दिया है। दरअसल, बिक्री में मामले में ऐक्टिवा ने बाजी मारी है। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में करीब 32 हजार एक्टिवा स्कूटर ज्यादा बिके वहीं अक्टूबर में हीरो स्प्लेंडर की कुल 2,64,137 यूनिट बिकी है। इस बिक्री के साथ टू-व्हीलर्स की सेल्स में स्प्लेंडर नंबर-2 पर खिसक गई। अक्टूबर 2018 में 2,68,377 यूनिट बिक्री के मुकाबले इस साल अक्टूबर में स्प्लेंडर की बिक्री 1.57 फीसदी गिरी है। वहीं सितंबर में 2,44,667 स्प्लेंडर बिकी थी.. आंकड़ों को देखें तो अक्टूबर 2019 में ऐक्टिवा 2,81,273 यूनिट बिकी है। इस बिक्री के साथ स्प्लेंडर को पछाड़ते हुए टू-वीलर्स की सेल्स में एक्टिवा ने नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है। अक्टूबर 2018 के मुकाबले इस बार एक्टिवा की सेल्स 7.24 फीसदी बढ़ी है, पिछले साल अक्टूबर में 2,62,260 ऐक्टिवा बिके थे। इसके अलावा सितंबर 2019 की बिक्री के हिसाब से देखें तो अक्टूबर में होंडा एक्टिवा स्कूटर की बिक्री 12.99 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में 2,48,939 एक्टिवा बिके थे। अक्टूबर में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दो पहिये वाहनों में हीरो एचएफ डीलक्स 1,85,751 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं अक्टूबर में कुल 95,509 यूनिट बिक्री के साथ पल्सर चौथे नंबर पर रही। पिछले साल अक्टूबर के हिसाब से इसकी बिक्री 5.69 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दो पहिये वाहनों में हीरो एचएफ डीलक्स 1,85,751 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं अक्टूबर में कुल 95,509 यूनिट बिक्री के साथ पल्सर चौथे नंबर पर रही। पिछले साल अक्टूबर के हिसाब से इसकी बिक्री 5.69 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर में होंडा सीबी शाइन की 87,743 यूनिट,  टीवीएस जूपिटर की 74,560 यूनिट, बजाज प्लेटिना की 70,466 यूनिट, बजाज सीटी100 की 61,483 यूनिट, टीवीएस लुना एक्सएल सुपर की 60,174 यूनिट और सुजुकी ऐक्सेस की 53,552 यूनिट रही।

अक्टूबर में बिक्री बढ़ी

वहीं सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में टॉप-10 टू-व्हीलर की बिक्री बढ़ी है। सितंबर की तुलना में बिक्री 10.44 फीसदी बढ़ी है। सितंबर 2019 में टॉप 10 टू-वीलर्स की कुल बिक्री 11,17,948 यूनिट थी। जबकि अक्टूबर में बिक्री बढ़कर 12,34,648 यूनिट रही।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top