नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह पर मंडराते आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली (Delhi) पुलिस (Police) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विजय चौक से लेकर लाल (Red) किले (Fort) तक के परेड के रास्ते को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की सुरक्षा के लिए ही करीब 30 हजार जवानों को तैनाती की गई है। राष्ट्रपति रामनाथ (Ram Nath) कोविंद (Kovind) देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यानी कि आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हर साल वीरता पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस बार भी इसका ऐलान कर दिया गया है। देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर वीरता पुरस्कार से जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूची मंगलवार को जारी की जा सकती है।
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मेट्रो, बस समेत ट्रैकिफ में बदलाव
गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी की सुबह 10.20 बजे विजय चौक से शुरू होगी। ऐहतियातन राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक मंगलवार (25 जनवरी) की शाम 6 बजे से ही ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इसके अलावा रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह मार्ग रोड तक भी रात 11 बजे के बाद कोई नहीं जा सकेगा।
TRAFFIC ADVISORY
REPUBLIC DAY CELEBRATION- 26th JANUARY,2022#RepublicDay2022 @CPDelhi pic.twitter.com/NDC5WVJHXV— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 24, 2022
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 26 जनवरी को रात 2 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक परेड के रास्ते पर जाने से बचें। गणतंत्र दिवस परेड के लिए ही दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा करीब 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इन सबकी सहायता के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां भी तैनात रहेंगी।