नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस दौरान कहीं शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं, तो कहीं बर्फबारी (Snowfall) ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है। यही नहीं, इस दौरान दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 21-22 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, सुबह के समय अधिकांश इलाकों में कोहरे और धुंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Delhi: A shallow fog engulfs the national capital this morning. People light bonfires to keep themselves warm. Visuals from Jangpura and Lajpat Nagar this morning.
Delhi’s overall air quality is in the ‘very poor’ category with Air Quality Index at 387, as per SAFAR. pic.twitter.com/2fWb2s5iG5
— ANI (@ANI) December 23, 2021
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को मौसम का पहला ‘सर्द दिन’ रहा और पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है। विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘सर्द दिन’ कहा जाता है।