नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली (Delhi) के महापौर श्री जय(Jai) प्रकाश (Parkash) ने आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा एक लाख पौधे लगाने के अभियान के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र में पौधारोपण किया और नागरिकों को पौधे वितरित किए।
महापौर श्री जय प्रकाश ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि हम पर्यावरण को हरा-भरा बना सके। उन्होंने कहा कि आज हमारे शहर कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं जिसके लिए हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को बचा सके।
महापौर श्री जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने विभिन्न ग़ैर सरकारी संगठनों की सहायता से उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र में लगभग एक लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल कर उन्हें संरक्षित भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन काल में एक पेड़ लगाकर उसे संरक्षित करें तो हम प्रकृति का संतुलन काफी हद तक सही कर सकते है। यही कार्य हमारे आने वाली पीढ़ियों में खुशहाली लाएगा।