New Year 2021: साल 2020 विदा हो चुका है। भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2021 का आगाज हो चुका है। 31 दिसंबर की रात जैसे ही घड़ी की सुईओं ने 12 को छुआ, आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत हुआ। पूरी दुनिया नए साल के जश्न में सराबोर हो गई।
#WATCH | Australia welcomes the New Year with fireworks show; visuals from Sydney
(Courtesy: Reuters) pic.twitter.com/vaOq5l7zdQ
— ANI (@ANI) December 31, 2020
सबसे पहले न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हुआ। वहां के लोगों ने पटाखे फोड़कर नए साल का स्वागत किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, दुबई, भारत में धूम-धड़ाके के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
नए साल का स्वागत करने के लिए हजारों लोग गोवा के तटों पर जमा हुए
भारत में कोरोना (corona) की वजह से कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि गोवा, पटना और भोपाल जैसी जगहों पर लोग जमकर पार्टी भी करते नजर आए। गोवा में हजारों लोग नए साल का स्वागत करने के लिए समुद्री तटों पर पहुंचे. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया।