IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (आईपीएल 2023) के लिए 23 दिसंबर को कोच्ची में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगते हुए नजर आएगी।
खिलाड़ियों की नीलामी के लिए भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। इस सूची में भारत के अलावा 14 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL mini-auction: 991 players register, Stokes, Curran, Williamson placed in INR 2 crore base price category
Read @ANI Story | https://t.co/JaPHkhYo3I#IPL2023Auction #IPLAuction #samcurran #BenStokes #CameronGreen #KaneWilliamson pic.twitter.com/OeB7YVIxbu
— ANI Digital (@ani_digital) December 2, 2022
991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
IPL 2023 के ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आईपीएल ने ऑक्शन से ठीक पहले गुरुवार को एक मीडिया एडवाइजरी जारी की है। जिसमें ऑक्शन में शामिल हो रहे खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट दी गई है।
आईपीएल के मुताबिक, भारत के 714 खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। जबकि विदेश के 277 खिलाड़ी होंगे। इसमें 185 कैप्ड खिलाड़ी हैं। जबकि 786 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं 20 खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा हैं।
अगर भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें 19 खिलाड़ी शामिल होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके 91 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे।
इन 21 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने , जिमी नीशम, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर।
1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
शाकिब अल हसन, हैरी ब्रुक, जेसन रॉय, डेविड मलान, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक, सीन एबॉट, जे रिचर्डसन, रिले मेरेडिश।
1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम , डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज़ शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज़, रखीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन, डेविड विसे।
ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा 57 खिलाड़ी हुए रजिस्टर्ड
आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के 57 खिलाड़ी होंगे। जबकि दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। इसी तरह अफगानिस्तान के 14, बांग्लादेश के 6, इंग्लैंड के 31, आयरलैंड के 8, नामीबिया के 5, नीदरलैंड्स के 7, न्यूजीलैंड के 27, स्कॉटलैंड के 2, श्रीलंका के 23, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6 और वेस्टइंडीज के 33 खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।